क्षय रोग से पीड़ित बच्चों को बांटी पोषण किट

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन द्वारा क्षय रोग से पीड़ित पाँच बच्चों को गोद लेकर पोषण किट प्रदान की गई। समाजसेवी संस्था चाइल्ड फंड इंडिया पेस दिशा के विभव नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जया शर्मा ने बच्चों को पोषण किट वितरित की। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में सभी नागरिकों का स्वस्थ होना अत्यंत आवश्यक है। संस्था क्षय रोग से पीड़ित व्यक्तियों का चिह्नांकन कर सरकार द्वारा संचालित टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करेगी।

कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मनीष यादव ने क्षय रोग के फैलने के कारणों और उसकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को रोग मुक्त करने में आगे आना चाहिए। इस अवसर पर पेस दिशा के प्रोजेक्ट मैनेजर कासिम अली, सचिन कुमार, विवेक कुमार, देवेंद्र कुमार, ऋषभ कुमार, राजकुमार, रोशनजहां, प्रभा आर्य, केसी श्रीवास्तव, विनीता, नीरू, हेमलता, मोना, गिरिजा, शैलजा, कमलकांत, शशिप्रभा, गुलशन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top