• Home
  • फिरोजाबाद
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम वापस लेने की मांग

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के विरोध में जिला मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय रामानुज शुक्ला को सौंपा। इसके साथ ही कोटला चुंगी चौराहे पर महंगाई का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन में कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर की उपलब्धता में कमी और कीमतों में भारी वृद्धि के कारण कुटीर उद्योग, घरेलू छोटे-मझोले उद्योग, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग और ठेलों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

व्यापारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में अचानक वृद्धि करते हुए इसे 977 रुपये बढ़ाकर 3171 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता आवश्यकता अनुसार सुनिश्चित की जाए, बुकिंग प्रक्रिया घरेलू गैस की तरह ऑनलाइन की जाए, बढ़ी हुई दरें वापस ली जाएं, जीएसटी दरें घटाकर पांच प्रतिशत की जाएं और उद्योगों को वैकल्पिक ईंधन के उपयोग की अनुमति दी जाए। इसके बाद व्यापारियों ने कोटला चुंगी चौराहे पर महंगाई का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान अनिल गुप्ता अमीना, सुभाष यादव, विवेक कौशल, स्वतंत्र गुप्ता, नरेश पंजाबी, सुशील जाट, दिलीप दीक्षित, रजनीश शर्मा, रामगोपाल बजाज, मूलचंद राठौर, मुन्नालाल गोला, यादराम प्रजापति, अजीत लहरी, संतोष राठौर, श्यामवीर सिंह, हर्षवर्धन, अनिल कुमार, संजय शर्मा, राजेश शर्मा, प्रवीन शर्मा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top