• Home
  • रायबरेली
  • डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रखी जाएं। उन्होंने परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा कार्यालयों में कार्यों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटलों पर अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top