• Home
  • फिरोजाबाद
  • शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा

शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया जाएगा

फिरोजाबाद। भगवान शनिदेव का भव्य जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या महोत्सव 16 मई को जलेसर रोड स्थित शनिदेव मंदिर पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। मंदिर महंत पीठाधीश्वर रुद्राभिषेक शास्त्री ने बताया कि शनिदेव मंदिर जलेसर रोड पर भगवान शनिदेव का जन्मोत्सव 16 मई को मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण को भव्य फूलों से सजाया जाएगा। भगवान शनिदेव का विशेष श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन किया जाएगा।

पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक प्रभु भक्ति में सराबोर रहेंगे। महंत ने बताया कि शनि अमावस्या का यह पावन पर्व सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है।

उन्होंने क्षेत्रीय जनता सहित दूर-दराज के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की। वार्ता के दौरान गुरू दिनेश मुदगल, शनिधाम देवस्थान विकास ट्रस्ट परिवार के पंकज दत्त बंसल, मोहित दत्त बंसल, ईशान दत्त बंसल, अंकुश बंसल, कौशल मित्तल, विशाल कश्यप, बीएस भदौरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top