फिरोजाबाद। प्रधान संगठन की बैठक में वक्ताओं ने पंचायतों के विकास और प्रधानों के सम्मान के मुद्दे पर एकजुटता दिखाते हुए कहा कि पंचायतों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई को जिले के प्रधान लखनऊ जाएंगे। नारखी ब्लॉक में आयोजित प्रधान संगठन की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पंचायतों के विकास के लिए आने वाले धन का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए जरूरत पड़ी तो प्रधान संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे।
जिला प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से प्रधानों ने गांवों और ग्रामीणों की सेवा पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से की है। इसी कारण गांव और ग्रामीणों से उनका आत्मीय जुड़ाव हो गया है और वे उन्हें किसी भी परेशानी में नहीं देख सकते। बैठक में अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दिनेश बघेल, अविनाश उपाध्याय, अशोक कुमार, राजेश कुमार, नीतीश कुमार शर्मा, रुकमपाल सिंह, आदेश बाबू, सुलेमान अली, गजेंद्र सिंह, सीमा सिंह, परसादी लाल, नवनीत सिंह, राजन देवी, प्रवीण कुमार, दलबीर सिंह राजपूत, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सोम प्रकाश, गगन कुमार, रामनरेश, दिनेश कुमार, प्रवेश कुमार, सुशील नंद, मुकेश कुमार, उमेश चंद्र सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे।





