• Home
  • फिरोजाबाद
  • सविता समाज की बैठक में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सविता समाज की बैठक में संगठन का विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

फिरोजाबाद। स्टेशन रोड स्थित सविता समाज की बैठक में संगठन को अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से विस्तार किया गया तथा कई पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए राजीव वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, रंजना सविता को महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, पूनम श्रीवास्तव को महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष, दिनेश कुमार को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, श्याम सुंदर सविता को विधानसभा अध्यक्ष (फिरोजाबाद), अवधेश कुमार राजोरिया को महानगर संगठन मंत्री, डॉ. राजीव को महानगर उपाध्यक्ष, अरविंद ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष (शिकोहाबाद), जितेंद्र कुमार सविता को ब्लॉक अध्यक्ष (टूंडला), जितेंद्र सविता को ग्राम सभा अध्यक्ष (नारखी), नितेंद्र कुमार सविता को ब्लॉक अध्यक्ष (नारखी), दिनेश चंद्र को महानगर उपाध्यक्ष तथा सुमन सविता को महिला मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कई अन्य सदस्यों को वार्ड स्तर की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

बैठक में नेत्रपाल फौजी, विनोद कुमार फौजी, मुकेश धामा चेयरमैन, डॉ. निर्दोष कुमार नंदा (जिलाध्यक्ष), सुखबीर सिंह पहलवान, डॉ. राजीव, सत्येंद्र पार्षद, राहुल कुमार, बेबी देवी, रीना देवी, ललित सविता, छोटे लाल सविता, कैप्टन प्रमोद कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top