• Home
  • फिरोजाबाद
  • मॉर्निंग रेड में विजिलेंस टीम ने 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

मॉर्निंग रेड में विजिलेंस टीम ने 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

फिरोजाबाद। पावर कॉरपोरेशन ने विजिलेंस टीम के साथ प्रातःकालीन छापेमारी अभियान चलाकर 11 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेड़ा के निर्देश पर रसूलपुर, पुरुषोत्तम विहार और आसफाबाद उपकेंद्रों के अवर अभियंताओं ने विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की। अभियान के दौरान 11 घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। छापेमारी अभियान में अवर अभियंता बीएन सिंह, सहायक अभियंता संजय कुमार, अवर अभियंता मोहित सिरकरवार सहित विजिलेंस टीम के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top