• Home
  • हाथरस
  • आधार सेवाओं के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर आज से

आधार सेवाओं के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर आज से

हाथरस। जनसामान्य की सुविधा के लिए 13 मई से 15 मई 2026 तक तीन दिवसीय विशेष आधार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। ये शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से संचालित होंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि तहसील सिकंदराराऊ, तहसील सासनी परिसर तथा तहसील हाथरस क्षेत्र के नागरिकों के लिए मुख्य डाकघर और विकास भवन परिसर में शिविर लगाए जाएंगे। यह आयोजन डाक विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर में आधार नामांकन, मोबाइल नंबर अपडेट, पता परिवर्तन सहित अन्य आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि विकास भवन परिसर में नए आधार कार्ड बनाने की सुविधा नहीं होगी, जबकि अन्य केंद्रों पर नए आधार कार्ड सहित सभी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top