फिरोजाबाद। भारतीय हलधर किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी सदर से मिला और चक रोड को कब्जा मुक्त कराने की मांग उठाई। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के वार्ड संख्या 21 लालपुर में दबंगों द्वारा चक रोड मार्ग पर अवैध कब्जा कर लिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी सदर सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि चक रोड पर किए गए अवैध कब्जे को जल्द हटवाया जाए ताकि ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिल सके।
एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि थाना दिवस के अवसर पर राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चक रोड मार्ग की नापतोल कराई जाएगी और अवैध कब्जा हटवाकर मार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में देशराज भगत, विनोद राठौर, गीतम सिंह राजपूत, शिवम यादव, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, भोला यादव, ओमवीर सिंह यादव, रुमाल सिंह यादव, अरविंद यादव, टिंकू यादव, योगेश यादव, रामसेवक यादव, संजय यादव, अनुराग यादव, कल्लू यादव, सुनील यादव, विष्णु सविता, धर्मवीर दिवाकर, निखिल यादव, रवि यादव, सतीश यादव और प्रदेश प्रवक्ता उदयवीर सिंह यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





