• Home
  • रायबरेली
  • अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा: अतुल सिंह

अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज की कांग्रेस ने की कड़ी निंदा: अतुल सिंह

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के टीकर, भीखा का पुरवा, शुक्लन का पुरवा, चिचौली, मैंनहा चौराहा, बनपुरवा, चंदौली सहित कई गांवों में नुक्कड़ सभा, चौपाल और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी और जननायक श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। अतुल सिंह ने कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी निरंतर जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनके हाथों को मजबूत करना ही लोकतंत्र को बचाने का एकमात्र विकल्प है।

उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि ऊंचाहार की जनता हमारे परिवार की तरह है और मैं हमेशा आप सबके सुख-दुख में खड़ा रहूंगा। क्षेत्र की टूटी सड़कों और अस्त-व्यस्त विद्युत व्यवस्था से यह स्पष्ट है कि क्षेत्रीय विधायक जनता के प्रति उदासीन हैं। अतुल सिंह ने कहा कि वह अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसानों, व्यापारियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने राजधानी में अधिवक्ता भाइयों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अगर अधिवक्ता ही सुरक्षित नहीं होंगे तो न्याय कैसे मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडे, राज मोहन सिंह, कप्तान सिंह, अतेंद्र सिंह, अभय सिंह, मोहम्मद शानू, गोलू अग्रहरि, सतीश सिंह, अनुज सिंह, अनिल यादव, राम शंकर यादव, अभय सिंह, महेंद्र पटेल, संदीप विश्वकर्मा, राम शंकर पटेल, जगदीश विश्वकर्मा, राकेश यादव, कृष्ण कुमार पटेल, डॉक्टर कुलदीप, विकास सिंह, उपेंद्र सिंह, नीरज पाल, रमेश सरोज, वीरेंद्र मौर्य, डॉक्टर अनिल मौर्य, शिवआधार मौर्य, संदीप मौर्य, पंकज प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top