• Home
  • कानपुर नगर
  • माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा

कानपुर। पंडित शिव गोविन्द मिश्र आर्य नगर इंटर कॉलेज में माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में आगामी 30 मई 2026 को संगठन द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबू लाल कुशवाहा के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संगठन पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की।

इसी क्रम में लल्लू प्रसाद इंटर कॉलेज, मॉल रोड के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि को कानपुर नगर की जनपदीय कार्यकारिणी में कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। संगठन की ओर से कहा गया कि उनके संगठन के प्रति समर्पण, सेवाभाव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रांतीय कार्यकारिणी ने पूर्ण सहमति से यह निर्णय लिया है।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि अपनी लगनशीलता और ईमानदारी से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मनोनयन की घोषणा के बाद संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जैसे ही उनके मित्रों और रिश्तेदारों को इस मनोनयन की जानकारी मिली, उन्हें फोन और संदेशों के माध्यम से लगातार बधाइयां मिलने लगीं। पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top