• Home
  • हाथरस
  • सिकंदराराऊ के नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संभाला कार्यभार

सिकंदराराऊ के नवागत उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संभाला कार्यभार

हाथरस। जनपद में प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिलाधिकारी अतुल वत्स ने धर्मेंद्र सिंह चौहान को सिकंदराराऊ का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। बताया गया कि निवर्तमान एसडीएम संजय कुमार का स्थानांतरण हरदोई जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर किया गया है। इसके बाद शासन द्वारा धर्मेंद्र सिंह चौहान को पुनः सिकंदराराऊ का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

धर्मेंद्र सिंह चौहान इससे पहले भी सिकंदराराऊ में उपजिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बाद में उनका स्थानांतरण हाथरस कर दिया गया था, जहां वह ओएसडी कलेक्टर एवं न्यायिक पद पर कार्यरत थे। शासन ने जनहित और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जनपद हाथरस में उपजिलाधिकारियों की नई तैनाती की है।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना तथा प्रत्येक पीड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तीव्र गति से कराया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top