• Home
  • कानपुर नगर
  • वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर, पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि बने कार्यकारी अध्यक्ष

वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर, पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि बने कार्यकारी अध्यक्ष

कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश कानपुर द्वारा पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में पहली बार किसी वाल्मीकि समुदाय के व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे समाज के लोगों में गर्व और उत्साह का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, संगठन ने पहले पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि को कानपुर जिला संगठन मंत्री बनाया था। संगठन में उनके उत्कृष्ट कार्य, ईमानदारी और लगन को देखते हुए उन्हें सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी। दोनों पदों का दायित्व बखूबी निभाते हुए उन्होंने संगठन के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभाई। उनके कार्यों से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें अब कानपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

जैसे ही यह खबर वाल्मीकि समाज के लोगों तक पहुंची, समाज के युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। समाज के नवयुवकों ने उनके निवास पहुंचकर फूल-मालाओं से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान कांग्रेस सचिव अनिकेत सुनील वाल्मीकि, वाल्मीकि सेना कानपुर नगर अध्यक्ष विमल कुमार, मानवाधिकार एनजीओ अध्यक्ष विजय मसीह, उपाध्यक्ष अमित कुमार, राहुल केथल, अंटू वाल्मीकि, तरुण गौतम और आशीष गौतम सहित कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर जितेन्द्र वाल्मीकि की पत्नी ममता और बेटी अनिष्का ने भी मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।

वहीं, उनके विद्यालय के कर्मचारियों ने भी जोरदार जश्न मनाया। कर्मचारियों ने कहा कि अब उनके दर्द और समस्याओं को समझने वाला उनका अपना साथी अध्यक्ष बना है। विद्यालय में कर्मचारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और मिठाई, ढोकला तथा कोल्ड ड्रिंक वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य देव सिंह गौड़ ने भी पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि को आशीर्वाद देते हुए सभी के साथ खुशी साझा की। इस मौके पर विनोद पाण्डेय, सुरेन्द्र यादव, क्रिकेट कोच अंकुर यादव, महंत ओम प्रकाश मिश्रा, राहुल यादव, शाहिल कुमार, करन त्रिवेदी, राजन शर्मा, अंकुर कश्यप और खुशबू शुक्ला सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top