सेवानिवृत्ति पर बाबूलाल कुशवाहा का हुआ सम्मान

कानपुर। माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश), जनपद कानपुर नगर के तत्वावधान में बाबूलाल कुशवाहा के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन पं. शिव गोविंद मिश्र आर्य नगर इंटर कॉलेज, आर्यनगर में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने बाबूलाल कुशवाहा को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक महेंद्र कुमार शुक्ला ने उन्हें प्रतीक चिन्ह प्रदान किया, जबकि प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश कुमार मिश्र ने उनका स्वागत करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की।

एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री शिव बहादुर यादव ने बाबूलाल कुशवाहा को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा जनपद कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश कुमार मिश्र, शिक्षक नेता हरिश्चंद्र दीक्षित, जिलाध्यक्ष रितेश सचान, जिला कार्यकारी अध्यक्ष पं. जितेंद्र वाल्मीकि सहित अन्य पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

समारोह में शिव बहादुर यादव, रितेश सचान, पं. जितेंद्र वाल्मीकि, पंकज कुमार वर्मा, उमेश चंद्र, सुरेश कुमार, अनंत स्वरूप, जगदीश पाल, मुरलीधर त्रिपाठी, सुनील कुमार, सुबोध कुमार शर्मा, बलराम, पवन कुमार त्रिपाठी, राजेश चावला, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र मौर्य, नेबूलाल, मनजीत सिंह चड्ढा, अंकित गौड़, मनोज कुमार, बीनू पांडेय, राजन शर्मा, अंकुर कश्यप, शिवलाल सविता, अमित कुमार, तरुण, अनिकेत, सुनील वाल्मीकि, लालाडोरी, भोला हजारिया सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने बाबूलाल कुशवाहा के लंबे सेवाकाल, कार्यनिष्ठा एवं संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top