• Home
  • हाथरस
  • बाबा-नाती ने राष्ट्रीय क्रॉसबो शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

बाबा-नाती ने राष्ट्रीय क्रॉसबो शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

हाथरस। उत्तराखंड के नैनीताल में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय क्रॉसबो चैंपियनशिप-2026 में हाथरस के बाबा-नाती की जोड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में समाजसेवी महेश यादव संघर्षी के बड़े भाई डॉ. गंगासिंह ने कोच वर्ग की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया, जबकि उनके नाती सूर्या ने 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में कांस्य पदक जीतकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता फील्ड टार्गेट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें देश के लगभग 16 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत में क्रॉसबो खेल को बढ़ावा देना तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

डॉ. गंगासिंह और महेश यादव संघर्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाबा-नाती की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त करने वालों में हरी सिंह यादव, डॉ. ओमकार सिंह, साधना सिंह, डॉ. नीलम, वीरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह जादौन, आतिश सोलंकी, योगेंद्र राजपूत, जयपाल सिंह चौहान, बबलू सिसौदिया, डॉ. सुरेश चंद्र, नेत्रपाल सिंह यादव, संजीव यादव, डॉ. संजय कुमार, राकेश यादव, हाजी यादव, दिवाकर, यशपाल यादव, डॉ. राहुल कुमार, भूपेंद्र यादव, रुपेश कुमार, जाकिर भारती और हसरुद्दीन शाह सहित अनेक लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top