हाथरस। ग्राम पंचायत तामसी में खराब हुई फसलों का जायजा लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, तहसीलदार हेमंत चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ धर्मेंद्र सिंह तथा अन्य पदाधिकारी किसानों के बीच पहुंचे। किसान नेताओं ने खेतों में पहुंचकर प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और नुकसान का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान किसानों ने फसल क्षति से उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद किसान नेताओं ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उनकी आर्थिक क्षति की भरपाई हो सके।
इस अवसर पर लोकेंद्र चौधरी, नागेंद्र कुमार दिवाकर, जयप्रकाश, अशोक, नेपाल, मुकेश कुमार चौधरी, विजय कुमार चौधरी, मुन्नालाल दिवाकर, हरविलास, विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसान नेताओं ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को समयबद्ध राहत मिलना आवश्यक है। उन्होंने प्रशासन से सर्वे कराकर जल्द से जल्द मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने की मांग की, जिससे किसानों को आर्थिक संकट से राहत मिल सके।





