कानपुरः हिमांशु। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय एवं आंचलिक कार्यालय, कानपुर के अधिकारीयों व् कर्मचारियों द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली ईपीएफओ कार्यालय, सर्वाेदय नगर से प्रारम्भ होकर चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए), नवाबगंज तक आयोजित की गई।
रैली में कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण तथा सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) सी. एस. मिश्रा (71 वर्ष) व क्षेत्रीय कार्यालय के 60 वर्षीय वरिष्ठ सहायक सुनील गुप्ता की सहभागिता रही। उनकी ऊर्जा एवं सक्रिय भागीदारी ने यह प्रेरक संदेश दिया कि आयु, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने में कभी बाधा नहीं बनती।
इस अवसर पर कुमार अभिषेक, क्षेत्रीय आयुक्त (द्वितीय) ने नियमित साइकिल चलाने के लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिलिंग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवहन को भी बढ़ावा देती है। इस रैली के माध्यम से फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।
साइकिल चलाकर स्वस्थ जीवन शैली व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश





