कानपुर देहात। नवनियुक्त पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर रेंज, कानपुर, यमुना प्रसाद का जनपद कानपुर देहात में प्रथम आगमन हुआ। सर्किट हाउस पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सर्किट हाउस परिसर में पुलिस की सशस्त्र गार्द द्वारा डीआईजी को नियमानुसार ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया। सलामी के उपरांत उन्होंने गार्द का निरीक्षण कर जवानों की तैयारियों का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के पश्चात डीआईजी ने अधिकारियों के साथ जनपद की कानून-व्यवस्था तथा अन्य प्रशासनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की।





