अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई, 35 वाहन सीज

कानपुर देहात। जनपद में उपखनिज के अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गठित टास्कफोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 वाहनों को सीज किया तथा दो वाहनों का ऑनलाइन चालान किया। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 और 11 जून 2026 की रात्रि में तहसील भोगनीपुर क्षेत्र में उपजिलाधिकारी सिकंदरा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, खान अधिकारी कानपुर देहात एवं निदेशालय की टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान भोगनीपुर-जालौन मार्ग पर बिना वैध परिवहन प्रपत्र और ओवरलोड मौरम ले जा रहे 34 वाहनों को सीज कर थाना भोगनीपुर में निरुद्ध किया गया।

इसके अतिरिक्त मौरम से लदे एक अन्य वाहन को सीज कर बारा चौकी में निरुद्ध किया गया, जबकि दो वाहनों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 37 वाहनों के खिलाफ अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग के मामलों में कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन द्वारा गठित टास्कफोर्स लगातार अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top