• Home
  • रायबरेली
  • श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

श्याम सुंदर इंटर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस

ऊंचाहार, रायबरेली। ब्लॉक रोहनिया के छतौना मरियानी ग्रामसभा में स्थित श्याम सुंदर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, छतौना मरियानी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर प्रेरणा उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक दिव्यांशु तिवारी एवं जिला संयोजक कुंवर अभय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करने के उपरांत विभाग संयोजक दिव्यांशु तिवारी ने विद्यार्थियों को नई ऊर्जा का संचार करने वाला प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक दिनेश प्रताप मिश्र ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक ने कहा कि जून 1948 में परिषद का जन्म हुआ तथा 9 जुलाई 1949 को छात्र संगठन के रूप में विधिवत पंजीकृत हुई। इसी कारण परिषद पूरे राष्ट्र में 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस धूमधाम से मनाती है। प्रारंभ में जो संगठन रूपी बीज बोया गया था, वह आज विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुका है। यह ऐसे ही नहीं हुआ, बल्कि लाखों परिषद कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि परिषद ने अपनी 78 वर्ष की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े अनुशासित छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल भार्गव, सतीश कुमार श्रीवास्तव, आलोक कुमार यादव, दिनेश प्रताप मिश्र, महेंद्र कुमार, उमेश तिवारी, रमेश शुक्ला, राम सुंदर पाण्डेय, अंजली सिंह, ज्योति पाल, श्रद्धा मिश्रा, किरन पाल आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top