रायबरेली: उँचाहार। उँचाहार नगर में ‘राधिका इलेक्ट्रिकल्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स – सोलर सॉल्यूशन’ के नवीन प्रतिष्ठान का शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय पाल सिंह रहे। उन्होंने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा संचालक सुरेन्द्र कुमार वर्मा एवं श्रीमती सुशीला वर्मा को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी, समाजसेवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान का अवलोकन किया तथा यहां उपलब्ध आधुनिक विद्युत उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों एवं सोलर सॉल्यूशन की सराहना की।
समारोह के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा जलपान की व्यवस्था की गई। उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की उन्नति की कामना करते हुए विश्वास जताया कि इससे क्षेत्रवासियों को गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सोलर सेवाएं उपलब्ध होंगी।





