• Home
  • रायबरेली
  • गांवों में आज भी लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं : अतुल सिंह

गांवों में आज भी लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं : अतुल सिंह

➥ कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी ने गांवों में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं, किया पौधरोपण

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के जोगमगद्दीपुर, धोंधे का पुरवा, करौती, पूरे फकीरन, टीकर अगाचीपुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा पौधरोपण किया। इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि वह कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण कर रहे हैं और सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल अपने बच्चों की तरह करने की अपील करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल कागजों पर वृक्षारोपण कर रही है।

उन्होंने कहा कि ऊंचाहार की जनता अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर परेशान है। धान की रोपाई का समय चल रहा है, लेकिन किसानों को खाद और पानी की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पा रही है। अतुल सिंह ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करें। जब भी कोई उन्हें फोन करता है, वह हरसंभव मदद करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में आज भी लोग कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून में राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा से मोदी सरकार डर गई है, इसलिए परेड ग्राउंड में होने वाली सभा की अनुमति निरस्त कर दी गई। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और राहुल गांधी न्याय की आवाज हैं। इस अवसर पर जिला सचिव शैलेन्द्र सिंह, राम दत्त पाण्डेय, कप्तान सिंह, अतेन्द्र सिंह, मोहम्मद शानू, गोलू अग्रहरि, अरविंद सिंह, लवकुश पटेल, डॉ. साकेत यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, सज्जन सिंह, बबलू चौधरी, प्रदीप मौर्य, सत्यनारायण पटेल, मेवालाल यादव, संदीप पटेल, लाल बहादुर सरोज, राम प्यारे सरोज, प्रदीप यादव, राजीव पटेल, सुनील पटेल, अनिल कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top