• Home
  • रायबरेली
  • राज्यमंत्री ने काव्यांजलि समारोह-2026 में कवियों व साहित्यकारों को किया सम्मानित

राज्यमंत्री ने काव्यांजलि समारोह-2026 में कवियों व साहित्यकारों को किया सम्मानित

रायबरेली। जनपद के लालगंज स्थित रूद्रा रिसॉर्ट में डॉ. विनय भदौरिया द्वारा आयोजित हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर एवं नवगीत विधा के जनक डॉ. शिवबहादुर सिंह भदौरिया की जयंती के अवसर पर अलंकरण एवं काव्यांजलि समारोह-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। समारोह में डॉ. शिवबहादुर सिंह भदौरिया के जीवन, व्यक्तित्व एवं साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत “सीढ़ी चढ़ते हुए” पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा उपस्थित कवियों एवं साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष विष्णु कुमार पांडेय, नवगीतकार राधेश्याम बंधु, साहित्य भूषण डॉ. गणेश नारायण शुक्ल, सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष, काव्यलोक), राम प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, मुकेश सिंह, रविंद्र सिंह, अखिलेश वाजपेयी, विमल तिवारी सहित प्रतिष्ठित साहित्यकार, कवि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top