ऊंचाहार (रायबरेली)। “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ मंगलवार दोपहर निरंजनपुर गांव से शिवभक्तों का जत्था बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबा झारखंडेश्वर महादेव मंदिर तथा खुर्रमपुर तिराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन कर यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की। यात्रा पर रवाना होने से पहले साथियों एवं ग्रामीणों ने शिवभक्तों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाओं के साथ उत्साहपूर्वक विदा किया। अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने वालों में विनय शुक्ला (बाबा) प्रधान, मनीष सिंह (प्रधान, मदारीपुर), संग्राम सिंह, डॉ. अभिजीत सिंह उर्फ प्रांशु सिंह, रवि सोनी, प्रदीप वर्मा, आशीष वर्मा, हरिलाल वर्मा, मुलायम वर्मा, राधेश्याम, प्रभाकर, दिवाकर, रवि मौर्य, श्रीकांत अग्रहरि, मोनू, शिवा आदि शिवभक्त शामिल रहे।
अमरनाथ यात्रा के लिए निरंजनपुर से रवाना हुआ शिवभक्तों का जत्था





