• Home
  • रायबरेली
  • प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ को मजबूत करें : डॉ. मनोज कुमार पांडेय

प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ बूथ को मजबूत करें : डॉ. मनोज कुमार पांडेय

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऊंचाहार नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऊंचाहार विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें बुके, डायरी, पहचान पत्र (आई-कार्ड) तथा भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तिका भेंट की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का कार्य करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीतियों तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल, आशीष तिवारी, ओम प्रकाश साहू, राजू सोनी, सरोज शुक्ला, फिरोज हैदर, ताडेकेश्वर मिश्रा, रामू पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top