रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सशक्त बूथ-सशक्त संगठन’ थीम पर बछरावां विधानसभा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का उद्देश्य बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और विजय का संकल्प दिलाना है। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का सबसे मजबूत आधार उसके समर्पित बूथ अध्यक्ष एवं कर्मयोगी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन को अधिक सक्रिय, सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि बछरावां विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन के बाद सतांव स्थित नवीन मंडी स्थल पर हरचंदपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भी सहभागिता की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र विनोद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धि लाल पासी, ब्लॉक प्रमुख शिवगढ़ हनुमंत सिंह, ब्लॉक प्रमुख बछरावां अमन सिंह दउआ, नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा अवस्थी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अनुज मौर्य, मंडल अध्यक्ष बछरावां मान सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष शिवगढ़ अवधेश त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष पहरेमऊ सुशील सिंह, पूर्व महामंत्री सरोज गौतम सहित सम्मानित बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।










