सलोन, रायबरेली। बेटियां आत्मनिर्भर बने अपनी सुरक्षा स्वयं करें समय आने पर अपना बचाव स्वयं कर सकें। समग्र शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है ।
कंपोजिट विद्यालय खमरिया पूरे कुशल में अनुदेशक सुनील कुमार द्वारा बच्चों को जूडो कराटे ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट के साथ-साथ दुपट्टा पेन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं का इस्तेमाल कर खुद को बचाना सिखाया जा रहा है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि हमारे विद्यालय में कक्षा 6 से 8 तक की समस्त बालिकाओं का जुलाई से दिसंबर 2025 तक 24 दिन का प्रशिक्षण विभिन्न तिथियां में आयोजित हो रहा है। बेटियां आत्मरक्षा के गुर सीख रही हैं। इस अवसर पर इसी विद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने बच्चों को आत्मरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि बेटियां किसी खतरनाक स्थिति में खुद को बचा सके। यह प्रशिक्षण उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है । प्रशिक्षक सुनील कुमार बड़ी तन्मयता के साथ बखूबी बच्चों को आत्मरक्षा का ज्ञान दे रहे हैं। इन्होंने डायल 112 ,1090 1076 के बारे में बालिकाओं को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सूरज जायसवाल, बलवंत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, उषा देवी, सहवार अयाज, नवीन कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार, सायंमा खानम के साथ-साथ अभिभावक शकुंतला देवी, संगीता देवी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति 5.0: चलाया गया आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान
Releated Posts





