रायबरेली। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद रायबरेली का अधिवेशन जिला पंचायत सभागार रायबरेली में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह (आईपीएस), संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल कुमार शर्मा, प्रांतीय अपर महामंत्री डॉ. नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष डी.बी. सिंह तथा मंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय बी.एन. सिंह, कर्मचारी नेता, के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात सभी जनपदों से आए हुए पदाधिकारियों का बैच लगाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अधिवेशन में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ से इंजीनियर अंग्मरेंद्र सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, अच्युत अग्रवाल; राजस्व संग्रह अमीन संघ से राजेंद्र प्रसाद, शिव प्रसाद शुक्ला; कोषागार से नीरज श्रीवास्तव, रोहित बाजपेई; ग्राम विकास अधिकारी संघ से रणविजय सिंह, पुष्पराज सिंह; अधीनस्थ सेवा संघ से डॉ. गोविंद सिंह, कुवर विक्रम सिंह; मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ से रामा यादव, प्रमिला देवी; आईसीडीएस सुपरवाइजर संघ से संध्या श्रीवास्तव, सुनीता; स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संघ से डी.एस. अस्थाना, संजीव कुमार; राजकीय नर्सेज संघ से शशि बाला सिंह, सुमन सिंह; पशुधन प्रसार अधिकारी संघ से प्रशांत सिंह, पंकज गुप्ता; आईटीआई से राजकुमार मौर्य, संजय वर्मा, सी.एम. श्रीवास्तव, इंजीनियर अखिलेश्वर श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार सिंह; सफाई कर्मचारी संघ से जितेंद्र कुमार यादव, दयाराम यादव तथा संग्रह सेवक संघ से देवेंद्र बहादुर सिंह, रामकुमार शामिल रहे।
अधिवेशन में संघ का निर्वाचन प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी द्वारा कराया गया, जिसमें इंजीनियर रामाशीष यादव को जिला अध्यक्ष, रणवीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सी.एम. श्रीवास्तव को जिला मंत्री तथा रोहित बाजपेई को संप्रेक्षक के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मंच संचालन पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
अधिवेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक और संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा रविंद्र कुमार श्रीवास्तव को “टीम लीडर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र भी सौंपा। प्रमुख मांगों में दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनवाया जाना, संग्रह अमीन को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपलब्ध कराना तथा शासनादेश के अनुसार प्रत्येक माह संगठनों एवं विभागाध्यक्षों के मध्य अनिवार्य वार्ता आयोजित किया जाना शामिल रहा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का अधिवेशन जि.पं. सभागार रायबरेली में संपन्न





