फिरोजाबाद। नगर में भगवान आदिनाथ जिन बिंब पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन 17 नवंबर से 21 नवंबर तक सेठ छदामीलाल जैन मंदिर, न्यू तिलक नगर में भव्य रूप से किया जाएगा। महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
महोत्सव के दौरान भगवान के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष — इन पांचों कल्याणक क्रियाओं का पूर्ण विधि-विधान से आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी संपन्न होंगे।
न्यू तिलक नगर में निर्मित नवीन जिनालय के पंचकल्याणक अवसर को भव्य बनाने हेतु रविवार को महावीर जिनालय में महोत्सव कार्यालय का शुभारंभ अरविन्द कुमार जैन मित्तल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अनूप चंद्र जैन एड., चंद्र प्रकाश जैन, विमलेश जैन सिंघई, धीरेश जैन सिंघई, नितिन जैन, अंकित जैन, संजय जैन (पीआरओ), मयंक जैन (माइक्रोटेक), मनीष जैन, आयुष जैन, आदीश जैन, दिनेश चंद्र जैन, विकास जैन, अजय जैन, अशोक जैन, अनुज जैन, अभिषेक जैन (तुलसी बिहार), विजय जैन एड., यश जैन, दीपक जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भगवान आदिनाथ जिन बिंब पंचकल्याणक महोत्सव 17 से, तैयारियां शुरू





