• Home
  • हाथरस
  • 22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर

22 फरवरी को मेगा विधिक सहायता शिविर

हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 22 फरवरी को दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज, आगरा रोड, हाथरस में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशन एवं सचिव अनु चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रदान किए जाएंगे। इससे पूर्व जनपद के विभिन्न विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top