• Home
  • कानपुर नगर
  • ईमानदारी और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण: PRV ने लौटाया अधिवक्ता का खोया बैग

ईमानदारी और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण: PRV ने लौटाया अधिवक्ता का खोया बैग

कानपुर। यूपी पुलिस की ईमानदारी और तत्परता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। कचहरी से श्याम नगर स्थित अपने घर लौट रहे अधिवक्ता का रास्ते में गिरा बैग पुलिस ने ढूंढकर सुरक्षित उन्हें वापस कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता रतन कुमार त्रिवेदी परसों देर रात कचहरी से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका बैग कहीं गिर गया। बैग में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे, जिससे वह काफी चिंतित हो गए।

इसी बीच क्षेत्र में गश्त कर रही यूपी पुलिस की PRV संख्या 8747 को वह बैग मिला। PRV पर तैनात पुलिसकर्मी अनूप और महेश गुप्ता ने बैग की जांच की तो उसमें रखी डायरी से एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि बैग अधिवक्ता रतन कुमार त्रिवेदी का है। सूचना मिलते ही अधिवक्ता तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां पुलिसकर्मियों ने उन्हें उनका बैग सुरक्षित सौंप दिया। बैग में रखे सभी जरूरी दस्तावेज सही-सलामत मिले। अधिवक्ता रतन कुमार त्रिवेदी ने यूपी पुलिस की ईमानदारी और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top