• Home
  • कानपुर नगर
  • खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को अमरनाथ यात्रा हेतु रवाना किया गया

खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को अमरनाथ यात्रा हेतु रवाना किया गया

कानपुर। श्री आनन्देश्वर अमरनाथ सेवा परिवार द्वारा बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 में यात्रियों की सेवा के लिए लगने वाले भंडारों हेतु खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रवाना किया गया। इस अवसर पर आटा, दालें, चावल, बेसन, मैदा, चीनी, रिफाइंड, तेल, देशी घी, चायपत्ती, बिस्कुट, नमकीन, टॉफी, टोस्ट, दूध पाउडर, नमक, टूथपेस्ट, कॉफी पाउडर एवं वाशिंग पाउडर सहित आवश्यक राशन सामग्री के टैंकर व ट्रक भगवा झंडी दिखाकर अमरनाथ धाम के लिए रवाना किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “जय बाबा अमरनाथ बर्फानी”, “हर हर महादेव”, “बम बम भोले” जैसे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। संस्था के अध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित ने बताया कि सेवा परिवार पिछले कई वर्षों से नगरवासियों के सहयोग से अमरनाथ यात्रा में निरंतर सेवा कार्य करता आ रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए दिनभर ठंडा शरबत वितरण, भजन संध्या, सजीव झांकियां, फूलों की होली एवं भंडारा वाहनों का पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में बाहर से आए अतिथियों और सहयोगियों का स्वागत-सम्मान कर आरती के बाद वाहनों को रवाना किया गया। इस अवसर पर अनिल चतुर्वेदी (संरक्षक), कृष्णकांत तिवारी (महामंत्री), गिरजेश अवस्थी, लक्ष्मीशंकर गुप्ता, मनोज शर्मा, विजय सिंह राजपूत, अजय मिश्रा, तेज सिंह यादव, साजन यादव, मनोज विश्नोई सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top