• Home
  • रायबरेली
  • रोहनिया ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

रोहनिया ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी

पारित बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलेगी और अधिकारी सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रमुख योजनाओं से किसान और आमजन को जागरूक करें : विधायक ऊंचाहार, डॉ. मनोज कुमार पांडेय

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। सोमवार को विकासखंड रोहनिया के ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई। डॉ. मनोज कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी और खंड विकास अधिकारी सुनील सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की इस बैठक में कुल 8.25 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगी। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की उपस्थिति में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 7 करोड़ रुपये का ग्राम पंचायत बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह धनराशि क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में सड़कों और नालियों के निर्माण पर खर्च की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र पंचायत के विशेष कार्यों के लिए 1.25 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट भी पास किया गया।

विधायक ने बैठक में कहा कि मनरेगा के तहत मजदूरों को 15 दिनों के भीतर सीधे बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार और बीडीओ सुनील कुमार सिंह की मौजूदगी में डॉ. मनोज पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास की राह में बाधा डालने वाले या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण को भी हरी झंडी दी गई।

इस बैठक में रोहनिया बिजली विभाग के जेई, रोहनिया पीएचसी के डॉक्टर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (BDC) मौजूद रहे। सभी ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top