• Home
  • रायबरेली
  • श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खुशी से खिल उठे चेहरे

श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, खुशी से खिल उठे चेहरे

ऊंचाहार, रायबरेली। ब्लॉक रोहनिया के छतौना मरियानी स्थित श्याम सुंदर इंटर कॉलेज ने ग्रामीण क्षेत्र के गरीब, निर्धन एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर एक नई पहल की है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से 100 छात्र-छात्राओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश सिंह चौहान ने कहा कि छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसी उद्देश्य से पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय गरीब एवं असहाय परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी प्रकार की कई योजनाएं संचालित की जाएंगी, जिनसे विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

प्रेस वार्ता के दौरान प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। इस पहल की अभिभावकों ने भी सराहना करते हुए विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरधारी लाल भार्गव ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं दूर-दराज क्षेत्रों से पैदल विद्यालय आते थे, अब उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर दिनेश प्रताप मिश्र, रमेश शुक्ला, सतीश श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, रमेश कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार यादव सहित समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top