विद्यालय में ‘कथक’ नृत्य का मंचन

ऊंचाहार। एसजेएस ऊंचाहार के प्रांगण में उत्तर भारत के प्रमुख शास्त्रीय नृत्य ‘कथक’ का भव्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में संगीत एवं मंचकला संकाय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी की प्रो. (डॉ.) विधि नागर ने कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान कथक की विभिन्न शैलियों और मुद्राओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अनुज सिंह एवं प्रबंधिका प्रियंका सिंह ने मां सरस्वती की तैलीय प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य की भाव-भंगिमाओं और अभिव्यक्तियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कलाकार आनंद मिश्र, आनंद, उज्ज्वल, रागिनी एवं डॉ. विधि नागर को विद्यालय की ओर से प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हेना कौसर ने कार्यक्रम में आए कलाकारों एवं प्रबंधतंत्र के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विकास, यशस्वी, पीयूष, विनोद, एकता, स्नेहा सिंह चंदेल एवं श्रीमती अंकिता सिंह चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top