• Home
  • रायबरेली
  • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए डेमो चेक और प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किए गए डेमो चेक और प्रमाण पत्र

✍️ प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम
✍️ जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी और पूर्व सदस्य महिला आयोग शीला सिंह की उपस्थिति में संपन्न

रायबरेली। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी सामुदायिक केन्द्र रतापुर, जनपद रायबरेली में दी गई। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी और पूर्व सदस्य महिला आयोग शीला सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद में उत्कृष्ट कार्य कर रही समूहों को सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं:

  • सवित्री देवी – कृषि आजीविका सखी, विकास खंड बछरावां
  • रूचि देवी – स्वास्थ्य सखी, विकास खंड अमावां
  • मतता देवी – स्वास्थ्य सखी, विकास खंड हरचन्दपुर

साथ ही, सामुदायिक निवेश निधि के डेमो चेक 190 स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए गए, जिनकी कुल धनराशि 2,85,00,000 रुपये (दो करोड़ पचासी लाख मात्र) थी। समस्त विकास खंडों से उत्कृष्ट उत्पादों के स्टॉल लगाए गए। प्रदर्शनी में सैनेटरी पैड, देशी गाय के उपले, कैरी बैग, हथकरघा की साड़ी और घरेलू उत्पाद शामिल थे। जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सदस्य महिला आयोग ने उत्पादों की खरीद कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया और निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से उत्पादों की मार्केटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।

कार्यक्रम का संचालन एस.एस. पांडेय ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वतः रोजगार) सविता सिंह, शिवेन्द्र सिंह, संतोष चौहान सहित समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक (नॉन फार्म) और जिला मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top