• Home
  • रायबरेली
  • गोवंश के बेहतरी के लिए निरंतर करें कार्य – हर्षिता माथुर

गोवंश के बेहतरी के लिए निरंतर करें कार्य – हर्षिता माथुर

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विकास खंड डलमऊ के अस्थायी गौ संरक्षण केंद्र पूरे रेवती का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गायों के खानपान, चारे और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु/हीट वेव से बचाव के लिए सभी गौशाला केंद्रों में पर्दे, छायादार वृक्ष और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंश को बीमारियों से बचाने के लिए समय-समय पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाएं। गोवंशों के खानपान, चारा और अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए और गौवंशों की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य किए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निरीक्षण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर आदि का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से निरीक्षण व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कस्बों में पाए जाने वाले निराश्रित गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर उनका संरक्षण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि गौशालाओं में चारा, पानी आदि की कमी न हो। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कुलदीप द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top