• Home
  • रायबरेली
  • नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मेले में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर मेले में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित

रायबरेली। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आरडीए के सामुदायिक केंद्र, रतापुर में 9 दिवसीय मेले एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन के 10, अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग शादी अनुदान के 7 तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के 4 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा समाज कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, मुकेश श्रीवास्तव, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन राजीव कुमार सिंह, वंदना सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top