• Home
  • रायबरेली
  • रायबरेली में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

रायबरेली में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में सभी उप जिलाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर और सुचारू रूप से एलपीजी गैस उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रणाली में आ रही समस्याओं का समाधान करना था। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू एलपीजी गैस का वितरण “प्रथम आवक-प्रथम पावक” (First Come, First Serve) के आधार पर किया जाए। इसके तहत पहले बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए क्रमवार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात की स्थिति न उत्पन्न हो।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और गैस वितरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। निरीक्षण अभियान के माध्यम से व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated Posts

Scroll to Top