• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका ने वित्तवर्ष 2025-26 में 100 रेक कोच विभिन्न रेलवे को सौंपे

आरेडिका ने वित्तवर्ष 2025-26 में 100 रेक कोच विभिन्न रेलवे को सौंपे

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) ने 28 मार्च 2026 को वित्तीय वर्ष 2025-26 का 100वां रेक विभिन्न रेलवे को सफलतापूर्वक सौंपकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में तैयार किए गए 87 रेक की तुलना में 13 रेक अधिक है। इन 100 रेक में दीन दयालु कोच, स्लीपर, एसी-3, एसी-2, पावरकार और मेमू जैसे विभिन्न प्रकार के आधुनिक कोच शामिल हैं।

इसके साथ ही, 25 मार्च 2026 को आरेडिका ने अब तक के सर्वाधिक कोच उत्पादन के अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया और नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। महाप्रबंधक विवेक खरे ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से आरेडिका लगातार अपने उत्पादन में वृद्धि कर रहा है और इस वर्ष भी उत्पादन की गति बनाए हुए है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष अब तक के सर्वाधिक कोच और व्हील उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया जाएगा, जो कर्मचारियों, अधिकारियों और संविदाकर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस संबंध में जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर. एन. तिवारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top