• Home
  • रायबरेली
  • आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक और गृह पत्रिका ‘प्रगति’ का विमोचन

आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक और गृह पत्रिका ‘प्रगति’ का विमोचन

रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन महाप्रबंधक विवेक खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। इस दौरान गत तिमाही में सम्पन्न राजभाषा संबंधी गतिविधियों, प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा और आगामी तिमाही के प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का महत्व और बढ़ गया क्योंकि इसी माह 22 से 25 मार्च 2026 तक रेल मंत्रालय के तत्वावधान में अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव का आयोजन आरेडिका में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाप्रबंधक विवेक खरे ने इसके लिए राजभाषा विभाग की सराहना की।

त्रैमासिक गृह पत्रिका “प्रगति” के मार्च-2026 अंक का विमोचन महाप्रबंधक विवेक खरे ने किया। इस अंक में विभागों से प्राप्त लेखों में काव्य संग्रह, कहानियाँ, संस्मरण, रेखाचित्र आदि शामिल हैं। महाप्रबंधक ने रचनाकारों की सराहना भी की।

बैठक और पत्रिका विमोचन में आरेडिका के राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सदस्य (प्रधान विभागाध्यक्ष), सचिव महाप्रबंधक, मुख्य राजभाषा अधिकारी, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी और राजभाषा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आर.एन. तिवारी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top