• Home
  • लखनऊ
  • माँ परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल को किया गया सील

माँ परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल को किया गया सील

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य  अमित कुमार घोष ने इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर वायरल एक निजी अस्पताल ‘माँ परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल’ से संबंधित गंभीर खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ), अयोध्या को तत्काल जांच कर उसी दिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उक्त वायरल समाचार में डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप तथा प्रसव के दौरान महिला एवं बच्चे की मृत्यु होने का उल्लेख किया गया था।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के निर्देशों के अनुपालन में गठित कमेटी की जांच में पाई गई कमियों के आधार पर माँ परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य दो मरीजों को उनके परिजनों की अनुमति प्राप्त करने के उपरांत जिला महिला चिकित्सालय में शिफ्ट करा दिया गया है।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निजी अथवा सरकारी संस्थान द्वारा रोगियों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top