• Home
  • रायबरेली
  • सदर विधायक के निरंतर प्रयास से सड़क निर्माण हेतु 9.65 करोड़ की पहली किस्त जारी

सदर विधायक के निरंतर प्रयास से सड़क निर्माण हेतु 9.65 करोड़ की पहली किस्त जारी

रायबरेली। जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सड़क निर्माण के लिए 9 करोड़ 65 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। यह पहल सदर विधायक अदिति सिंह के निरंतर प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। यह धनराशि त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत की गई है, जिसके तहत कुल 19 करोड़ 23 लाख रुपये से विभिन्न क्षेत्रों में इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

इस योजना में रही के समही गांव, पावर हाउस के पास, कृष्णा नगर, घसियारी मंडी, सम्राट नगर, बंबे धर्म कांटा, बालापुर, संकेत नगर और राम विलास नगर सहित कई मोहल्लों को शामिल किया गया है। इन सड़कों के निर्माण से जहां गलियों और मुख्य मार्गों की स्थिति बेहतर होगी, वहीं जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार आएगा। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयास कर रही हैं और भविष्य में भी इसी तरह की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। स्थानीय लोगों में इस घोषणा को लेकर खुशी का माहौल है और वे जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top