• Home
  • फिरोजाबाद
  • प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन को मजबूत करने पर जोर

प्रशिक्षण महाअभियान में संगठन को मजबूत करने पर जोर

फिरोजाबाद। भाजपा महानगर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत पश्चिम मंडल का कार्यक्रम आशीर्वाद पैलेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण अभियान में क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, सदर विधायक मनीष असीजा, अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता, सत्यवीर गुप्ता, महेंद्र बंसल एवं नामित पार्षद उदय प्रताप सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत, संगठन की रीति-नीति और कार्यकर्ता की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प को दोहराया गया।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वे संगठन की विचारधारा के प्रति अधिक प्रतिबद्ध बनते हैं। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गौतम कुशवाहा सहित विनोद पचौरी, अरविंद बघेल, चेतराम यादव, श्याम सिंह यादव, राकेश राजोरिया कुकू, प्रमोद बघेल, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, दीपक गुप्ता कालू, विवेक अग्रवाल, आकाश गुप्ता, आकृति सहयोगी, आशीष यादव, सुनील मिश्रा, प्रमोद राजोरिया, मनोरमा प्रजापति, आशीष दिवाकर, मुकुल दिवाकर, अमन मिश्रा, राजेश झा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अशोक राठौड़, धर्मेंद्र कुमार एवं करन राठौर ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top