• Home
  • रायबरेली
  • एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित

एनटीपीसी ऊंचाहार में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली आयोजित

रायबरेली। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एनटीपीसी ऊंचाहार में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रभात फेरी (रैली) का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व परियोजना के महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आशुतोष बिस्वास ने किया। इस अवसर पर आशुतोष बिस्वास ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन और बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए ध्यान और नियमित व्यायाम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इससे न केवल शरीर बल्कि मन भी स्वस्थ रहता है।

परियोजना चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंतोष कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। रैली में विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी, जीवन ज्योति अस्पताल के डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, महिलाएं, स्कूली बच्चे तथा सीआईएसएफ के अधिकारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी की सक्रिय भागीदारी उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top