फिरोजाबाद। जॉयंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद “सशक्त नारी” द्वारा एसएन अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए 22 यूनिट रक्तदान किया। संस्था की अध्यक्षा निधि जैन ने बताया कि इस शिविर में केवल ग्रुप के सदस्यों ने ही नहीं, बल्कि उनके बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। प्रशासनिक निर्देशिका मेघा जैन के अनुसार शिविर में निधि जैन, मेघा जैन, अनु जिंदल, वर्तिका जैन, निक्की नरुला, जूही अग्रवाल, सोनिया गुप्ता, शरद गुप्ता, क्षितिज गुप्ता, गौरी अग्रवाल, शिवाली जैन, कुशाग्र जैन, हेमंत गर्ग, प्रखर मित्तल, वर्षा अग्रवाल, रेखा मित्तल, प्रियंका मित्तल, बबीता मित्तल, शिवांग गोयल और वेदांश दुबे सहित कई लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर के दौरान सीएमएस डॉ. नवीन जैन और डॉ. गरिमा सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लड डोनर मग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर फेडरेशन उपाध्यक्ष सौम्या चौहान, यूनिट निदेशक प्राची अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल, कल्पना राजौरिया और फेडरेशन ऑफिसर वर्तिका जैन सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।





