• Home
  • रायबरेली
  • विधायक अदिति सिंह की पहल से शहर में जाम और अंधेरे की समस्या से मिलेगी राहत

विधायक अदिति सिंह की पहल से शहर में जाम और अंधेरे की समस्या से मिलेगी राहत

रायबरेली। सदर विधायक अदिति सिंह ने शहर के अत्यंत व्यस्त रतापुर चौराहा से गल्ला मंडी ओवरब्रिज तक के मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। यह मार्ग आवागमन की दृष्टि से बेहद अहम माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का आवागमन होता है। विधायक द्वारा लगभग 1.99 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, डिवाइडर और आधुनिक स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए संशोधित प्रस्ताव भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को अग्रसारित कर दिया है।

अदिति सिंह ने इस पर मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में जाम की समस्या में काफी कमी आएगी। साथ ही, बेहतर प्रकाश व्यवस्था से रात के समय लोगों को आवागमन में सुविधा और सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली शहर का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top