फिरोजाबाद। “संस्कृति का स्वाभिमान, परम्पराओं का हो सम्मान” के संकल्प के साथ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का शुभारंभ सदर विधायक मनीष असीजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य एवं सदर विधायक मनीष असीजा ने तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं हमारी सांस्कृतिक विरासत और आस्था को सुदृढ़ करती हैं।
यात्रा के दौरान उपस्थित जनसमूह ने जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं को भगवान सोमनाथ के दर्शन कराने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुदर्शन कुमार और पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।










