• Home
  • हाथरस
  • किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जे हटाने व ऋण वसूली रोकने की मांग

किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, अवैध कब्जे हटाने व ऋण वसूली रोकने की मांग

हाथरस। भारतीय किसान यूनियन (चरण सिंह गुट) के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने सदर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसानों ने सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने, फसल नुकसान का सही आकलन कराने और बैंक ऋण की वसूली पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में किसानों ने आरोप लगाया कि गांव पिहरी ताजपुर में कुछ लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी तरह गांव गोपालपुर बरामई में भी भूमि माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई है। किसानों का कहना है कि प्रशासन इन मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है।

किसानों ने बताया कि पिछले माह हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें बर्बाद हो गईं, लेकिन लेखपालों द्वारा सही सर्वेक्षण नहीं किया गया। गलत आकलन के कारण उन्हें मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने मांग की कि फसल नुकसान का पुनः सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों के बैंक ऋण की वसूली तत्काल प्रभाव से स्थगित की जाए। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो किसान आंदोलन को तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top