• Home
  • हाथरस
  • भाजपा की जीत पर विधायक आवास पर जश्न, मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी

भाजपा की जीत पर विधायक आवास पर जश्न, मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी

हाथरस। असम, बंगाल और पुडुचेरी में मिली प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सिकंदराराऊ क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के आवास पर कार्यकर्ता एकत्र होकर जश्न मनाने लगे। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित किया और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक-दूसरे को जीत की बधाई दी और पार्टी की नीतियों व नेतृत्व पर विश्वास जताया।

इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, वैभव वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, संतोष पौरुष, निर्मल दास और चंचल गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top